
👁 1 views Views
जाहरवीर मेले में जा रही युवती का फोन छीना, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव अनवरपुर में आयोजित जाहरवीर बाबा मेले में प्रसाद चढ़ाने जा रही एक युवती का अज्ञात युवक ने हाइवे पर फोन छीन लिया। फोन छीनकर आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला सोमवार का है जब अनवरपुर निवासी शम्मी मेले में जा रही थी। तभी हाईवे पर एक युवक ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

























