
पिलखुवा: मोदीनगर से आए युवक की मौत का मामला, पीएम रिपोर्ट में पता नहीं चल सका मौत का कारण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र के दिनेश नगर में शनिवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतक मोदीनगर के फफराना का रहने वाला था जिसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बिसरा सुरक्षित रख लिया है।
मोदीनगर के गांव फफराना निवासी आयुष पिलखुवा क्षेत्र के दिनेश नगर में अपने मित्र के यहां आया था। मामला शनिवार का है जब उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था लेकिन पोस्टमार्टम कोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। चिकित्सकों ने बिसरा सुरक्षित रखकर फॉरेंसिक लैब भेज दिया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
























