
चढ़ते समय प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच फंसने से यात्री की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर रेलवे स्टेशन के पास काशी विश्वनाथ ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंसने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
स्टेशन अधीक्षक शिव मूर्ति सिंह ने बताया कि मामला शुक्रवार की दोपहर लगभग 1:33 का है। जब काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेन स्टेशन पर रुकी। इसी दौरान 40 वर्षीय नरेंद्र शर्मा यात्रियों के साथ ट्रेन से उतर गए। जब ट्रेन चलने लगी तो उन्होंने उसमे चढ़ने का प्रयास किया लेकिन पैर फिसलने के कारण वह ट्रेन और स्टेशन के बीच फंस गए। यात्रियों द्वारा शोर मचाने पर ट्रेन को रोका गया और घायल को निकालने का प्रयास किया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों को मामले से अवगत कराया है।
हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838

























