
टीबी उन्मूलन में नागरिकों से सहयोग की अपील
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com):राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम एवं टीबी मुक्त भारत अभियान 2026 के अंतर्गत शनिवार को अर्बन NPHC चमरी में 100 दिवसीय सघन टीबी खोज अभियान के अंतर्गत विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ हापुड़ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा देवी ने फीता काटकर किया। नगर पालिका अध्यक्ष के साथ इस अवसर पर अध्यक्ष पति श्रीपाल वार्ड चमरी के वार्ड मेम्बर विजय सिंह महेश चन्द टायर वाले नितिन कुमार अखिलेश व उस्मान प्रधान आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम मे जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह ने बताया कि शिविर
की मुख्य विशेषताएं हैं हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन द्वारा मौके पर ही सभी संभावित मरीजों के निःशुल्क डिजिटल चेस्ट X-Ray किए गए। यह मशीन पोर्टेबल है और दूर-दराज के क्षेत्रों में बहुत उपयोगी है।लक्षण वाले व्यक्तियों की गहन स्क्रीनिंग की गई। मौके पर ही बलगम जांच के लिए सैंपल कलेक्ट किए गए। चिन्हित मरीजों को निःशुल्क दवा उपलब्ध कराई गई। टीबी के लक्षण, बचाव व इलाज के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई
टीबी के मुख्य लक्षण पहचानें: 2 हफ्ते या उससे ज्यादा समय से लगातार खांसी आना। शाम को हल्का बुखार आना। रात में पसीना आना। वजन लगातार घटना व भूख न लगना।बलगम के साथ खून आना।उन्होने बताया कि टीबी लाइलाज बीमारी नहीं है।सरकारी अस्पतालों में टीबी की जांच व पूरा इलाज बिल्कुल मुफ्त है।दवा का कोर्स बीच में न छोड़ें, पूरा करें।पौष्टिक आहार लें और खांसते/छींकते समय मुंह ढकें
जिला पी 0पी0 एम0 कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी ने बताया कि
स्वास्थ्य विभाग हापुड़ का लक्ष्य है कि जिले से टीबी का पूर्ण रूप से उन्मूलन हो। आप सभी से अनुरोध है कि यदि आपके आस-पास किसी में ऊपर बताए गए लक्षण हों तो उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच के लिए जरूर भेजें। कार्यक्रम में मनोज कुमार जिला पी एम डी टी कॉर्डिनेटर एवम् ब्रजेश कुमार एस टी एल एस का विशेष सहयोग रहा
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739

























