
👁 1 views Views
डिवाइडर से टकराया ओवरलोड ट्रक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में अंबेडकर तिराहे के पास एक ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ा। सड़क हादसे के दौरान अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर डिवाइडर का मलबा बिखर गया। ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को संभाला।
जानकारी के अनुसार ट्रक मेरठ की दिशा में जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार आए अन्य ट्रक ने उसे ओवरटेक करने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि इसी बीच ओवरलोड ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद वह डिवाइडर से टकरा गया। इस दौरान ट्रक का एक्सल टूट गया और पहिया निकल गया।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671


























