
जनपद हापुड के अस्पतालो में आग से सुरक्षा हेतु चलाया जागरूक अभियान
हापुड, सीमन (ehpurnews.com):महानिदेशक अग्निशमन तथा आपात सेवा मुख्यालय लखनऊ के आदेशानुसार लागू स्कीम नं-03 के क्रम में मुख्य अग्निशमन अधिकारी जनपद हापुड़ महोदय द्वारा एवं समस्त अग्निशमन केंद्रों यूनिटों द्वारा जनपद में संचालित अस्पतालों/नर्सिंग होम में अभियान चलाकर अग्नि सुरक्षा संबंधी फायर ऑडिट, अग्निशमन उपकरणों की कार्यशीलता की सुनिश्चितता एवं प्रशिक्षण एवं मोकड्रिल/ ईवैक्यवैशन ड्रिल आदि का आयोजन किया गया I जिसमें हापुड़ का चौहान हॉस्पिटल व बेलनेस हॉस्पिटल तथा गढमुक्तेश्वर में नोवेल हॉस्पिटल व भारत नर्सिंग होम स्याना रोड तथा पिलखुवा में खुशी हॉस्पिटल व न्यू लाइफ हॉस्पिटल आदि सम्मिलित रहे जहाँ भवनों में कार्यरत प्रबंधन/कर्मियों को अग्नि से बचाव के उपाय बताए।अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी दी गयी।साथ ही पर्याप्त अग्निशमन व्यवस्था और निकास मार्ग सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देशित किया तथा अग्निदुर्घटना के दौरान कैसे स्वयं और अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाले इस संबंध में भी बताया गया इसके साथ सभी संस्थानों के प्रबंधन को अग्नि सुरक्षा के समस्त उपायों को स्थापित और कार्यशील रखने हेतु भी निर्देशित किया I तथा नजदीकी अग्निशमन केंद के संपर्क नंबर का भी प्रचार प्रसार किया गया और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल अग्निशमन केंद्र को सूचना देने हेतु अवगत कराया गया I
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069

























