हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की विवाहिता के साथ मोती कॉलोनी के आसिफ, जीशान, सोहेब और सुहेल ने अश्लील हरकतें की। छेड़छाड़ कर सोहेब महिला के सामने नग्न होकर गुप्तांग दिखाने लगा। मामले की जानकारी जब विवाहिता के देवर को लगी तो वह मौके पर पहुंचा और घटना का विरोध किया जिसके बाद आरोपियों ने देवर को अधमरा कर दिया।

जानकारी के अनुसार मामला 27 मार्च का है जब विवाहिता अपने घर लौट रही थी। तभी रास्ते में आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज किया। एक आरोपी ने तो सारी हदें पार कर अपने कपड़े उतार दिए और महिला को गुप्तांग दिखने लगा। महिला घर की ओर बढ़ी तो रास्ते में देवर मिला जिसने उसे आप बीती बताई। देवर जब मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उसे लात-घुसों व लाठी-डंडो से जमकर पीटा जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288



























