
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन जगवीर सिंह गुर्जर के मकान में उस समय हड़कंप मच गया, जब मंगलवार को करीब एक फीट लंबी चंदनगो पाइप के अंदर घुस गई।
चंदन गो को पाइप में देखकर पूर्व चेयरमैन जगवीर सिंह गुर्जर ने तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने वन विभाग की टीम को मौके पर बुलाया।
मौके पर पहुंचे वनकर्मी भारत और नितेश ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर चंदनगो को पाइप से बाहर निकाला। रेस्क्यू के बाद उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।
वन विभाग की टीम की तत्परता से चंदनगो का सुरक्षित रेस्क्यू हो गया और किसी तरह की अनहोनी नहीं हुई। घटना के बाद मकान में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।



















