
मिलावटखोरों के विरुद्ध चलेगा अभियान
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):जिला आबकारी एवं खाद्य विभाग के कार्य की समीक्षा बैठक मंगलवार को जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित की गई।
बैठक में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई, राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति एवं लाइसेंसी दुकानों के संचालन की समीक्षा की गई। खाद्य विभाग के अंतर्गत खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकथाम, सैंपलिंग, लाइसेंसिंग एवं जागरूकता अभियान की प्रगति पर चर्चा हुई।
जिलाधिकारी ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई, नियमित छापेमारी एवं खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216




















