
राजस्व वसूली में तेजी लाएं:डीएम
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):कर करेतर, राजस्व कार्य एवं अभियोजन की बैठक मंगलवार को जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।
बैठक में राजस्व वसूली, बकाया करों की वसूली, भूमि संबंधी विवादों के निस्तारण एवं न्यायालयों में लंबित अभियोजन वादों की स्थिति की समीक्षा की गई। तहसीलवार लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्ति, आरसी जारी करने एवं समयबद्ध निस्तारण पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि राजस्व वसूली में तेजी लाई जाए, बकायादारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए और न्यायालयों में लंबित वादों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व कार्य में पारदर्शिता और जनता को त्वरित न्याय हमारी प्राथमिकता है।
अपने भाई के लिए Handmade Premium Quality की राखी और गिफ्ट हैंम्पर खरीदें: 9953176364
ग्रुप से जुड़े
NEHA_VARSHNEY_GARG




















