
हापुड़: मेरठ रोड पर बिजली दफ्तर के बाहर लगा कूड़े का अंबार
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com):हापुड़ की मेरठ रोड स्थित आवास विकास के बिजली दफ्तर के बाहर इन दिनों कूड़े का अंबार लगा हुआ है। लंबे समय से सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने के कारण यहां जगह-जगह गंदगी फैली हुई है।
बिजली दफ्तर के बाहर जमा कूड़े के ढेर से आसपास के लोगों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नियमित सफाई नहीं होने के कारण समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।
कूड़े के ढेर से दुर्गंध फैलने के साथ ही आसपास के क्षेत्र में गंदगी का माहौल बना हुआ है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सफाई कराकर कूड़े के ढेर को हटाने की मांग की है, ताकि राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों को राहत मिल सके।
हापुड़: “न्यू मेरठ स्वीट्स” आपके लिए लेकर लेकर आए हैं फैमिली AC रेस्टोरेंट: 9897693627, 9760414343



















