
परिवार परामर्श समिति ने चार परिवारों के विवादों का कराया निपटारा, पति-पत्नी को एक कराया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में परिवार परामर्श समिति के काउंसलर्स की सूझबूझ और समझाने के प्रयासों से चार परिवारों के बीच लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवादों का निपटारा कराया गया। पति-पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था, जिसके कारण परिवार का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ था।
परिवार परामर्श समिति के सभी सदस्यों ने दोनों पक्षों की बात ध्यानपूर्वक सुनी और पति-पत्नी को आपसी मतभेद भुलाकर समझदारी से परिवार चलाने के लिए प्रेरित किया। काउंसलर्स के समझाने और बातचीत के बाद चारों परिवारों के विवादों का समाधान कराया गया।
इस दौरान परिवार परामर्श समिति के सदस्य मुशर्रफ चौधरी, जयवीर सिंह, इंदू मित्तल, अनीता चौधरी और अलका नीम मौजूद रहीं। वहीं परिवार परामर्श प्रभारी पुलिस बबीता शर्मा, प्रिया ठाकुर और क्षमा का भी पूरा सहयोग रहा।
समिति के प्रयास से परिवारों में आपसी सहमति बनी और पति-पत्नी के बीच विवाद खत्म कर उन्हें साथ रहने के लिए प्रेरित किया गया।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926



















