
PET परीक्षा: दो पालियों में 8,202 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 3,702 रहे अनुपस्थित
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com):हापुड़ जनपद में उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी पीईटी (PET) का अंतिम चरण रविवार को शांतिपूर्ण और नकलविहीन माहौल में संपन्न हो गया! प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में यह परीक्षा आयोजित की गई।
परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए केंद्रों पर विशेष इंतजाम किए गए थे। अंदर प्रवेश देने से पहले अभ्यर्थियों की गहन बायोमेट्रिक जांच और स्क्रीनिंग की गई। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. श्वेता पूठिया ने बताया कि सभी चरणों की यह परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन रही है। किसी भी परीक्षार्थी को मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या पानी की बोतल जैसी प्रतिबंधित सामग्री अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी गई।
आंकड़ों के मुताबिक:पहली पाली: पंजीकृत 5,952 अभ्यर्थियों में से 4,127 ने परीक्षा दी, जबकि 1,825 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। इस पाली में उपस्थिति 69.34 प्रतिशत दर्ज की गई। दूसरी पाली: पंजीकृत 5,952 अभ्यर्थियों में से 4,075 शामिल हुए और 1,877 ने परीक्षा छोड़ी। इस पाली की उपस्थिति 68.46 प्रतिशत रही। कुल मिलाकर दोनों पालियों में 8,202 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया, जबकि 3,702 अनुपस्थित रहे।
परीक्षा को लेकर सुबह से ही केंद्रों के बाहर भारी गहमागहमी और परीक्षार्थियों की आवाजाही बनी रही। हापुड़ के अलावा मैनपुरी, आगरा, बुलंदशहर, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद, एटा और अलीगढ़ समेत कई दूर-दराज के जिलों से अभ्यर्थी यहां पहुंचे थे।
वाहन का बीमा कराने पर पाएं 5% कैशबैक: 9720669699 || #Insurance #Car #Bike #Bus #Truck




























