
जैन मिलन द्वारा णमोकार मंत्र लिखने वाले पुरस्कृत
हापुड, सीमन/सुरेश जैन(Ehapurnews.com): जैन मिलन के तत्वावधान मे श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार पर आयोजित समारोह मे णमोकार मंत्र लेखन पुस्तिकाओ मे मंत्र लेखन करने वाले साधक-साधिकाओ को गिफ्ट देकर पुरस्कृंत किया गया तथा दीपावली मिलन समारोह आयोजित हुआ। जैन मिलन के महामंत्री सुशील जैन तथा अध्यक्ष पंकज जैन ने कहा कि गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी णमोकार मंत्र लेखन अभियान का आयोजन जैन मिलन के द्वारा किया गया। जैन मिलन के उपाध्यक्ष तथा मंत्र लेखन अभियान के संयोजक सुरेश चन्द जैन पत्रकार के द्वारा णमोकार मंत्र लेखन की पुस्तिकाओ को निशुल्क उपलब्ध कराया गया। इसके लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए पटका ओढाकर सम्मानित किया गया। अभियान की सह संयोजिका तथा महिला जैन समाज की अध्यक्षा रेणुका जैन तथा मंजू जैन को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने मंत्र लेखन पुस्तिकाओ का वितरण तथा संग्रह किया।
मेरठ से पधारे कवि संजय जैन ने जैन धर्म पर आधारित तथा वीररस की कविता तिरंगे के रंग प्रस्तुत की
समारोह की अध्यक्षता सुरेश चन्द जैन आलू वालो ने की तथा मुख्य अतिथि जैन समाज के अध्यक्ष सुधीर जैन टपिया रहे। विशिष्ट अतिथि चंडी मन्दिर समिति के मंत्री मोहित जैन अचार वाले, जैन मिलन के कोषाध्यक्ष डाoअनिल जैन, डाoपारितोष जैन तथा डाo मानसी जैन रहे।
समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर महावीर वन्दना, मंगलाचरण से हुआ, सामूहिक णमोकार महामंत्र का जाप किया गया। णमोकार महामंत्र लेखन अभियान के संयोजक सुरेश चन्द जैन ने कहा कि णमोकार मंत्र लेखन का पुण्य मंत्र जाप से दश गुना है, णमोकार महामंत्र जैन धर्म का सबसे श्रेष्ठ मंत्र है सभी जैन धर्म के अनुयायियो को इस मंत्र का नियमित जाप तथा लेखन करना चाहिए। समारोह का संचालन जैन मिलन के अध्यक्ष पंकज जैन ने किया। जैन समाज के अध्यक्ष सुधीर जैन ने कहा कि जैन समाज के लोगो को णमोकार महामंत्र का जाप व लेखन अवश्य करना चाहिए। मंत्र लेखन करने वाले सभी जैन साधक-साधिकाओ को इससे पुण्य प्राप्त होता है तथा सभी प्रकार के दुखो का नाश होता है। धार्मिक तम्बोला का आयोजन रेणुका जैन द्वारा कराया गया। समारोह के उपरांत मन्दिर जी के बाहर जलपान की व्यवस्था की गई। समारोह मे जैन समाज के संरक्षक अनिल जैन, संरक्षक सदस्य सुधीर जैन, जैन मिलन के अध्यक्ष पंकज जैन, उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन पत्रकार,महामंत्री सुशील जैन, मंत्री राजीव जैन, कोषाध्यक्ष डाoअनिल जैन, राजीव जैन आलू वाले, महिला जैन समाज की अध्यक्षा रेणुका जैन, डाo रेखा जैन, निशा जैन, प्रभा जैन, सुनील जैन,आशीष जैन ने मंत्र लेखन करने वालो को गिफ्ट देकर पुरस्कृंत किया। जिन जैन साधक-साधिकाओ ने 5 या इससे अधिक मंत्र लेखन की पुस्तिकाओ को लिखा है उन्हें अतिरिक्त रूप से गिफ्ट दिये जायेंगें।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671




























