
पिलखुवा: राणा डिग्री कॉलेज में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, एक-दूसरे पर फेंकी कुर्सियां, वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र स्थित राणा डिग्री कॉलेज में वेटलिफ्टिंग कार्यक्रम के दौरान दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि कॉलेज के एक कमरे में दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।
इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकी। कुछ ही सेकंड में कार्यक्रम का माहौल अफरा-तफरी में बदल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो करीब दो दिन पुराना है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010



























