
👁 19 views Views
घर चलाने के लिए हिस्ट्रीशीटर गांजा बेचने लगा, पुलिस ने दबोचा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): घर चलाने के लिए एक हिस्ट्रीशीटर गांजा बेचने लगा परंतु वह पुलिस से बच नहीं सका। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 850 ग्राम गांजा बरामद किया है। हापुड़ के नवी करीम का हिस्ट्रीशीटर शकील गांजा बेचने का आरोपी है। जिसे पुलिस ने रविवार की रात बदनौली मार्ग से पकड़ा है। पूछताछ के दौरान शकील ने पुलिस को बताया कि वह बेरोजगार है और गांजा बेचकर घर का खर्च चल रहा है।
बता दे की हापुड़ का नबी करीम मोहल्ला ऐसा इलाका जहां से पुलिस अनेक बार नशे के सौदागरों को पड़कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि आरोपी शकील कहां से गांजा खरीद कर लाता था।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739





























