
छात्राओ ने रैली से दिया संदेश, ट्रैफिक रूल पालन करने में ही भलाई
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हापुड़ में सड़क जागरूकता क्लब तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत जागरूकता अभियान रैली का सोमवार को आयोजन किया गया। प्रत्येक व्यक्ति वाहन पर हो या पैदल आवागमन के लिए उसे सड़क पर आना आवश्यक होता है।सड़क सुरक्षा क्लब की नोडल अधिकारी डॉक्टर सर्वेश तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की अधिकारी डॉक्टर नीशू यादव के नेतृत्व में छात्राओं ने स्वर्ग आश्रम रोड पर रैली निकाली। रैली के पूर्व मिशन शक्ति फेस- 6 की अध्यक्षा प्रोफेसर मनीला रोहतगी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें प्रत्येक क्षेत्र में सशक्त होने तथा सड़क नियमों का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा। उन्होंने स्पष्ट किया गंतव्य सुरक्षा के साथ ही जीवन सुरक्षा भी जुड़ी हुई है। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर साधना तोमर ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। छात्राओं ने रैली के माध्यम से आम जनता को सड़क नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365





























