
मोहित शर्मा की मौत का मामला: लापरवाही बरतने पर दरोगा व सिपाही लाइन हाजिर
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञाननंजय सिंह ने सड़क हादसे में लापरवाही बरतने के मामले में कार्रवाई करते हुए हापुड़ कोतवाली में तैनात एक दरोगा और एक सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया। कप्तान की इस कार्रवाई से हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
आपको बता दे कि हाल ही में मोहित शर्मा नाम का युवक सड़क हादसे में घायल हो गया था जिसके बाद उसकी अस्पताचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। बताया जा रहा है कि दोनों पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी में लापरवाही बरती। उसके बाद कप्तान ने दोनों को लाइन हाजिर कर दिया।
हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में घायल हुए मोहित शर्मा के मामले में युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की थी। मामला संज्ञान में आने पर हापुड़ के कप्तान ने जांच के आदेश दिए थे। इसके पश्चात दरोगा मनोज कुमार और सिपाही जीतू को लाइन हाजिर कर दिया है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)

























