
अबोध बालिका के साथ गैंग रेप के आरोपी पुलिस ने दबोचे
हापुड सीमन (ehapurnews.com):एक 6 वर्षीया बालिका का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोपी एक बाल अपचारी सहित दो लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थाना पिलखुवा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घर के बहार खेल रही नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठाकर ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में नामजद व वांछित एक बाल अपचारी सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
हापुड ने बताया कि आरोपी गांव कस्तला कासमाबाद का अभिषेक व उसका साथी है।
बता दे कि आरोपी बालिका का एक बाइक पर अपहरण कर खेत मे ले गये और गैंग रेप कर लहुलुहान हालत मे घर के निकट छोड गये।बालिका का अस्पताल मे इलाज चल रहा है।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867
























