
शहीद मंगल पांडे को याद किया
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम नायक अमर शहीद मंगल पांडे जी की जयंती के उपलक्ष्य में हापुड के कैला देवी मंदिर परिसर में एक पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य नागरिकों और वरिष्ठ जनों ने एकत्रित होकर भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले इस महान क्रांतिकारी को नमन किया और मंगल पांडे के जीवन और 1857 की क्रांति में निभाई गई उनकी ऐतिहासिक भूमिका पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि मंगल पांडे की वीरता और उनके क्रांतिकारी विचारों ने ही देश में आज़ादी की अलख जगाई थी। उनका जीवन हमें निडरता, राष्ट्रप्रेम और अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की निरंतर प्रेरणा देता है। पुष्पांजलि सभा में उपस्थित सभी लोगों ने उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर नानकचंद शर्मा , ईश्वरचंद शर्मा, सुशील शास्त्री, पुनीत शर्मा, विक्की शर्मा ,भरतलाल शर्मा सुबोध शर्मा,कपिल शर्मा,राजू पारीक आदि उपस्थित थे।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






















