
अमर शहीद मंगल पाण्डेय का जन्मोत्सव पूर्ण उत्साह के साथ मनाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रेम प्रकाश मिश्रा के आवाहन पर रविवार को देवलोक कॉलोनी स्थित प्रधान कार्यालय श्री ज्योतिष कार्यालय पर ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय द्वारा मंगल पाण्डेय जी के जन्म दिवस मनाने का आयोजन किया गया और मंगल पाण्डेय जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ महान स्वतंत्रता सेनानी एवं 1857 की प्रथम स्वतंत्रता क्रांति के अमर सेनानी शहीद मंगल पाण्डेय जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।!
ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय के साथ साथ सभी सदस्यों ने इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि एवं नमन किया।ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय कार्यक्रम के सम्बोधन में कहा कि मंगलपाण्डेय जी का साहस, राष्ट्रभक्ति और बलिदान भारतीय इतिहास के स्वर्णिम अध्याय हैं।और प्रत्येक भारतीय के ह्रदय में अमर रहेंगे!
मंगल पाण्डेय जी का जन्म 19 जुलाई 1827 को उत्तर प्रदेश के बलिया जिला के नगवा गाँव में हुआ था और 8 अप्रैल 1857 में उन्हें फांसी दे दी गई ! ज्योतिर्विद प्रीति पाण्डेय ने कहा मंगल पाण्डेय जी अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्ष का बिगुल फूंककर देशवासियों में स्वतंत्रता की अलख जगाई। उनका त्याग और बलिदान आज भी युवाओं को राष्ट्रसेवा, स्वाभिमान और देशभक्ति के लिए प्रेरित करता है।इस अवसर पर सभी उपस्थित जनों ने उनके आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने शहीद मंगल पाण्डेय जी के अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें शत-शत नमन किया!
इस अवसर पर पंडित प्रेम प्रकाश मिश्रा, ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय,ज्योतिर्विद प्रीति पाण्डेय, पाण्डेय, पंडित प्रियांशु पाण्डेय,पंडित प्रवीण तिवारी,पंडित राज तिवारी,पंडित अनमोल मिश्रा वेदाचार्य,पंडित रंजीत मिश्रा,पंडित हर्ष पाण्डेय,आदि उपस्थित रहें !
🚩श्री ज्योतिष कार्यालय🚩
ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय
देवलोक कॉलोनी हापुड़
संपर्क सूत्र 9634408321
ज्योतिष एवं कर्मकाण्ड विशेषज्ञ
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068























