
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की गढ़ रोड़ पर स्थित मनोहर रीजेंसी में आयोजित सांसद प्रतिनिधि अशोक बबली की बेटी की शादी से चोरी हुए बैग के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपों का नाम संजू निवासी भीम नगर है जिसके कब्जे से पुलिस ने चोरी का ट्रॉली बैग, 1.80 लख रुपए कैश, 14 ऐसे खाली लिफाफे बरामद किए हैं जिन पर शहर के प्रतिष्ठित लोगों, विधायकों के नाम लिखे थे। पुलिस ने आरोपी को एलएन रोड से लोधीपुर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया है जिसने बताया कि उसने शादी से चोरी की थी और 5.10 लाख रुपए खर्च कर दिए हैं।
ज्ञात हो कि 11 जुलाई को सांसद अरुण गोविल के प्रतिनिधि अशोक बबली की पुत्री का विवाह हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित मनोहर रिजेंसी में था जहां एक बंद कमरे में बधाई में मिले लिफाफे से भरा बैग रखा था। चोर आया और उसने खिड़की तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और बैग लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651























