
9 साल के बच्चे की खोज में पुलिस व परिवारजन जुटे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना के गांव शेखपुर खिचरा से एक सप्ताह पहले अचानक लापता हुए 9 वर्षीय बालक जीशान उर्फ लड्डू को पुलिस व बालक के परिवारजन खोजने में लगे है। इस सिलसिले में पुलिस ने बालक की मां जीनत ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जनपद गाजियाबाद के कस्वा व थाना मसूरी स्थित विलाल मस्जिद के पास की रहने वाली जीनत पुत्री नजर मोहम्मद वर्तमान में धौलाना क्षेत्र के शेखपुर खिचरा ग्राम में किराए के मकान में रह रही हैं। जीनत ने धौलाना पुलिस को दी गई अपनी लिखित तहरीर में बताया कि उनका 09 वर्षीय पुत्र जीशान उर्फ लड्डू गत 13 जुलाई 2026 को घर से बिना बताए कहाँ चला गया था। जब वह काफी देर तक “घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने अपने स्तर पर उसे हर संभावित जगह, रिश्तेदारों, दोस्तों और आस-पास के इलाकों में काफी खोजा, लेकिन उसका कहीं भी कोई पता नहीं चल सका।
जीशान का रंग सांवला है और उसके माथे पर बाल हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस काफी दिनों तक खुद तलाश करने के बाद जब सफलता नहीं मिली, तो हताश होकर पीड़ित मां ने पुलिस की शरण ली। धौलाना थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रशासन द्वारा लापता बच्चे की तलाश के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और स्थानीय लोगों व दुकानदारों से भी पूछताछ की जा रही है। थाना पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि बच्चे को जल्द से जल्द सकुशल बरामद करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464























