
हापुड़: बंदरों ने छात्रों पर किया हमला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के कृष्णानगर में बंदरों का जबरदस्त आतंक है। यह बंदर आने जाने वाले छात्रों, वाहन सवारों पर हमला कर देते हैं जिसकी वजह से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। मामला सोमवार का है जब कुछ छात्र स्कूल जा रहे थे। तभी बंदरों का झुंड सड़क पर आ गया जिसने छात्रों पर हमला किया। आसपास खड़े लोगों ने बंदरों को भगाया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर विभाग से इस ओर ध्यान देने की मांग की है।
इलाके में आवारा कुत्ता और बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। क्षेत्रवासी बंदरों के झुंड से बेहद परेशान है। हालात यह है कि छतों पर बैठना, सड़कों पर निकलना मुश्किल होता जा रहा है। यह बंदर आए दिन किसी न किसी पर हमला कर देते हैं। अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480























