
👁 122 views Views
संदिग्ध परिस्थितियों में पत्रकार की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के कस्बा धौलाना के रहने वाले पत्रकार विपिन गिरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विपिन का शव फंदे से लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। इसके बाद परिवार में मातम पसर गया। मामला सोमवार की सुबह का है जब परिजनों ने पत्रकार विपिन गिरी की लाश लटकी देखी। बताया जा रहा है कि विपिन पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे जिनका उपचार चल रहा था। उनकी मौत की सूचना से हर कोई सन्न है। परिजनों को सांत्वना देने के लिए लोग घर पहुंच रहे हैं।
घर में है दीमक की समस्या, FREE इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922























