
सांप के डसने के बाद अस्पताल में भर्ती युवक ने तोड़ा दम
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सद्दीकपुरा निवासी 38 वर्षीय नाजिम को 22 अगस्त को सांप ने काटा था जिसके बाद उसका अस्पताल में उपचार चल रहा था। नाजिम जिंदगी की जंग हार गया जिसकी शुक्रवार को पिलखुवा के अस्पताल में उपचार के दौरान दर्दनाक मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है।
जानकारी के अनुसार नाजिम को 22 अगस्त को सांप ने डंस लिया। इसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान नाजिम की मौत होने से परिजन सदमे में है। नाजिम शादीशुदा है जिसके दो बच्चे भी हैं। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)


















