
👁 15 views Views
बैग झपटने की वारदात का खुलासा, तीन दबोचे
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने अठसैनी फ्लाईओवर के नीचे 19 अक्टूबर-2026 को हुई छिनैती की घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन बदमाशो को गांव फूलहडी मार्ग से गिरफ्तार कर लिया,जिनके कब्जे से छिने गये 10,000/- रुपये नकद, एक नीले रंग का बैग, रसीदबुक व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशो ने योजना बनाकर 19.10.2026 को अठसैनी फ्लाईओवर के नीचे रुपयों का बैग छिनने की घटना को अंजाम दिया था।
पकड़ गये आरोपी थाना सिम्भावली की गोवर्धन कालोनी के क्रिश,जुवैर तथा अरमान है।तीनो आरोपी पडोसी है।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671
























