
हिन्दू रक्षा दल ने महर्षि वाल्मीकि को याद किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में हिन्दू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं द्वारा भगवान महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हिन्दू रक्षा दल के जिला प्रमुख आकाश बैनीवाल ने अपने कार्यालय पर भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रमुख आकाश बैनीवाल ने कहा कि भगवान महर्षि वाल्मीकि जी ने रामायण महाकाव्य की रचना कर समाज को सत्य, धर्म और कर्तव्य का मार्ग दिखाया। उनके विचार और आदर्श समाज के लिए सदैव अनुकरणीय एवं प्रेरणादायी रहेंगे।
इस मौके पर संगठन के अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने महर्षि वाल्मीकि जी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान अजीत गिहार मोहित सौरव रोहन गिहार रवि सैनी मोनू बंटी वाल्मीकि प्रदीप गिहार दीपांशु अर्पित सागर राजपूत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*























