
रोशन रहेंगे घर और बाजार: त्योहारी सीजन में बिजली कटौती से मिलेगी राहत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):”त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है और इस बार दीपावली, गोवर्धन पूजा और छठ पर्व पर आपका घर और बाजार रोशनी से जगमगाता रहेगा! हापुड़ में ऊर्जा निगम ने त्योहारी सीजन के दौरान उपभोक्ताओं को 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए एक विशेष कार्ययोजना तैयार की है.”
ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता सुभाष चंद्र ने जानकारी दी है कि पर्वों के दौरान लोगों को बिजली कटौती या तकनीकी समस्याओं का सामना न करना पड़े, इसके लिए हापुड़ के साथ-साथ पिलखुवा, धौलाना, बाबूगढ़ और गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त किया जा रहा है.
उपभोक्ताओं को सुचारू बिजली देने के लिए 15 सितंबर से ही जिलेभर में ट्रांसफॉर्मरों की टेस्टिंग, उनकी लोड क्षमता की जांच और बिजली के तारों की मेंटेनेंस का काम तेजी से कराया जा रहा है. ग्रामीण इलाकों में भी किसानों, दुकानदारों और घरेलू उपभोक्ताओं की सुविधा का खास ख्याल रखा जा रहा है ताकि त्योहारों की तैयारियों में कोई बाधा न आए.
सतर्कता और त्वरित कार्रवाई:
ऊर्जा निगम ने साफ किया है कि यदि त्योहारों के बीच कहीं भी कोई फॉल्ट या तकनीकी खराबी आती है, तो शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी. स्थानीय स्तर पर कर्मचारियों की सक्रियता और अधिकारियों की सख्त निगरानी से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जिलेवासियों को बिजली कटौती से राहत मिले और उनकी खुशियां फीकी न पड़ें।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069
























