
हापुड़: मोहल्ला अतरपुरा में धूमधाम से मनाई गई भगवान वाल्मीकि जयंती, विशाल भंडारे का आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। मोहल्ला अतरपुरा में भगवान महर्षि वाल्मीकि जयंती हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मंदिर में विशेष आयोजन किया गया और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
जयंती के आयोजन में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे उत्साह के साथ भगवान महर्षि वाल्मीकि को याद किया गया और उनके विचारों एवं शिक्षाओं का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर जयप्रकाश, भविंदर, जय किशोर, जुगल किशोर, विजय, राजेंद्र कुमार, उमेश, यशपाल, सुरेंद्र कुमार, संजय, विकास, रोहित, ललित, गौरव, सावन, सुखपाल, साजन, मनीष, विशाल, मोंटी, सुभाष और बिरजू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। आयोजन के माध्यम से सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365
























