
पशु के अवशेष मिलने के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पलवाड़ा के पास एक रजवाहे (नहर के किनारे) में प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिलने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी गुस्सा देखा जा रहा है।
मामला बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पलवाड़ा के पास का है। शनिवार देर शाम यहाँ रजवाहे के किनारे प्रतिबंधित पशु के अवशेष पड़े मिले। खबर फैलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुँच गए और उन्होंने घटना पर गहरा रोष व्यक्त किया।
तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस फोर्स पहुँची। पुलिस ने स्थिति को संभाला और लोगों को शांत कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है। गाँव के चौकीदार जगदीश की तहरीर पर बहादुरगढ़ थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
“सीओ राहुल यादव ने बताया कि पलवाड़ा गांव के पास मिले अवशेषों के मामले की गहनता से जाँच की जा रही है। अवशेषों की जांच और मौके से मिले सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।”
टाटा की सभी गाड़ियां लोन पर उपलब्ध, खरीदने पर पाएं उपहार: 9457545133, 9217992716
























