
गौरव त्यागी हत्याकांड: अपना दल एस ने आरोपियों पर कार्यवाही व पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग की
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर आजमपुर निवासी गौरव त्यागी हत्याकांड को लेकर अपना दल एस ने कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। पार्टी के जिलाध्यक्ष आदेश त्यागी ने प्रशासन से हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
आदेश त्यागी ने मांग की है कि गौरव त्यागी की हत्या में शामिल सभी आरोपियों पर गुंडा एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित हो सके, गौरव त्यागी के बच्चों के पालन-पोषण को ध्यान में रखते हुए उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाए, गौरव त्यागी के परिवार की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई गई है। उन्होंने प्रशासन से परिवार को दो सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराने की मांग की है तथा वहीं आदेश त्यागी ने हत्याकांड के मुकदमे की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग भी की है। उन्होंने कहा कि मामले की सुनवाई जल्द पूरी कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जानी चाहिए।
99/- में खरीदें शर्ट, T-शर्ट, बच्चों के कपड़े और भी बहुत कुछ: 8191820867

















