
👁 14 views Views
मां भगवती के जागरण में पहुंचे मंत्री नरेंद्र कश्यप, फूल-मालाओं से हुआ स्वागत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में मां भगवती के जागरण में उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेंद्र कश्यप शामिल हुए। गौरव कश्यप के यहां आयोजित जागरण में पहुंचे मंत्री का समर्थकों और स्थानीय लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान मां भगवती के जयकारों से माहौल भक्तिमय नजर आया। कार्यक्रम में गौरव कश्यप, सचिन, प्रदीप कश्यप, संजय कश्यप, हरचरण कश्यप और महेश कश्यप सहित कई लोग मौजूद रहे। जागरण में श्रद्धालुओं ने मां भगवती का गुणगान किया और धार्मिक आयोजन में भाग लेकर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739
























