
गढ़ गंगा मेले में प्रथम बार 20 नवम्बर को आयोजित होगी उन्नत स्वदेशी अश्व प्रदर्शनी
हापुड,सूवि(ehapurnewscom:जनपद हापुड़ की तहसील गढ़मुक्तेश्वर में सांस्कृतिक धरोहर के रूप में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रतिवर्ष पवित्र गंगा तट पर कार्तिक पूर्णिमा मेले का आयोजन किया जाता है जिसमें करीब 25-30 लाख श्रद्धालु आते हैं। मेले में करीब 20-25 हजार अश्ववंशीय पशु आते हैं तथा अश्व प्रजाति के पशुओं का क्रय विक्रय भी किया जाता है। उक्त मेले में पशुपालन विभाग के दो अस्थायी पशु चिकित्सालय स्थापित किये जाते हैं जिसमें से 01 चिकित्सालय विशेष रूप से अश्ववंशीय पशुओं के लिए होता है। जिलाधिकारी, हापुड़ के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से इस वर्ष मेले को और अधिक भव्य और आकर्षक बनाने तथा अश्वपालकों को प्रोत्साहन देने हेतु दिनांक 20.11.2026 को स्वदेशी नस्ल के अश्वों की एक प्रदर्शनी (हॉर्स-शो) का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है जिसके लिए रजिस्ट्रेशन एक दिन पूर्व कराना पड़ेगा। इसमें प्रतिभाग करने के लिए घोड़ों का स्वस्थ होना आवश्यक है। प्रदर्शनी में उन्नत स्वदेशी नस्ल के घोड़ों की 05-06 प्रकार की कैटिगरी में प्रतियोगिता करायी जायेगी। इसमें प्रतिभाग करने वाले सर्वोत्तम घोड़ों के नर, मादा, बछडा, बछडी इत्यादि कैटेगरी में से निर्णायक मण्डल द्वारा सर्वश्रेष्ठ चुने गये अश्वों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार हेतु चयन किया जायेगा जिसमें उन्हें शील्ड एवं प्रमाण-पत्र से पुरस्कृत किया जायेगा। विशेष जानकारी के लिए गढ़ गंगा मेले के पशुपालन विभाग के जनपदीय नोडल अधिकारी डा० ओमवीर सिंह, संयुक्त निदेशक मो0नं0-9412544195 से अथवा जनपद हापुड़ के नजदीकी पशु चिकित्साधिकारी से सम्पर्क किया जा सकता है।
समस्त अश्व पालकों से अपील है कि गढ़ गंगा मेले में प्रथम बार आयोजित होने जा रहे इस भव्य एवं उन्नत स्वदेशी अश्व प्रदर्शनी दिनांक 20.11.2026 को आयोजित होने वाले हॉर्स शो में अधिक से अधिक संख्या में रजिस्ट्रेशन कराते हुए प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365
























