
हाईवे पर उगाही का आरोप, दरोगा और सिपाही लाइन हाजिर
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में हाईवे पर पुलिस जीप के जरिए कथित उगाही का मामला सामने आया है। मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में कार्रवाई की गई है। अधिकारियों ने दरोगा सतेंद्र और सिपाही नीरज को लाइन हाजिर कर दिया है।
बताया जा रहा है कि कथित तौर पर उगाही में जुटे पुलिसकर्मी लेन-देन की डील होने के बाद पुलिस जीप की पिछली सीट पर रुपये रखवाते थे। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
वीडियो सामने आने के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन हाजिर किया गया है। इस मामले ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365
























