
👁 16 views Views
हापुड़ में विधायक विजयपाल आढती ने महर्षि वाल्मीकि जयन्ती मनाई
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के गोल मार्केट में स्थापित महर्षि वाल्मीकि मंदिर पर आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जयन्ती धूमधाम से मनाई गई।मंदिर को फूलो और लाइटो से सजाया गया।
हापुड़ के विधायक विजयपाल आढती सोमवार को गोल मार्केट में महाकाव्य रामायण के रचयिता आदिकवि महर्षि वाल्मीकि मंदिर पहुंचे और उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करके उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।विधायक विजयपाल आढती ने महर्षि वाल्मीकि के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और कहा कि उनके आदर्श अनुकरणीय है तथा सभी को उन पर चलना चाहिए।
DIVYANSH ARYA HEIGHTS: EXCLUSIVE 3 & 4 BHK RESIDENCES: 9762489492
























