
दो महिलाओं में डेंगू की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में डेंगू ने दस्तक दे दी है। गांव मुर्शदपुर में घुंघराला की रहने वाली दो महिलाओं में डेंगू की पुष्टि हुई है। दोनों का इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। डेंगू के मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग ने एहितयातन बरतने के निर्देश दिए हैं।
आपको बता दें कि मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के साथ बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना पांच सौ से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. किशोर कुमार आहुजा ने बताया कि गांव मुर्शदपुर व घुंघराला की महिलाओं में डेंगू की पुष्टि हुई है। टीम को दोनों गांव में भेज कर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया है। महिलाओं का इलाज किया गया। दोनों महिलाओं की हालत पहले से बेहतर है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com


















