
हापुड़: महिला ने एक साथ दो बेटियों व एक बेटे को दिया जन्म
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने हापुड़ नगर के स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में गुरुवार शाम एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया जिनमें दो बेटियां व एक बेटा है। एक साथ तीन नवजातों को जन्म देने से अस्पताल परिसर में ही नहीं, बल्कि महिला के घर में भी खुशी को माहौल है।
आपको बता दें कि महिला के पति ने बताया कि गुरुवार की दोपहर उनकी पत्नी को प्रसव पीड़ा हुई। इसके बाद महिला को हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर द्वारा महिला का ऑपरेशन के दौरान तीन बच्चों को जन्म दिया। महिला द्वारा एक साथ तीन बच्चों के जन्म देने से अस्पताल परिसर में खुशी का माहौल है। डॉक्टर सृष्टि भारद्वाज ने बताया कि प्रसव ऑपरेशन के माध्यम से कराया गया। मां और तीनों नवजात निगरानी में है। तीनों बच्चों के जन्म के बाद आवश्यक जांच और देखभाल की जा रही है। सृष्टि ने कहा कि एक साथ तीन बच्चों का जन्म कम देखने को मिलता है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365


















