
भारत विकास परिषद के तत्वावधान में अधिष्ठापन समारोह गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अधिष्ठापन अधिकारी मुक्ता अग्रवाल ने एडo शिल्पी गर्ग को अध्यक्ष, नीरू मित्तल को सचिव, कविता गुप्ता को कोषाध्यक्ष तथा ममता अग्रवाल को महिला प्रमुख पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के साथ ही सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष एडo शिल्पी गर्ग ने गत वर्ष सेवा कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के पश्चात कहा कि भारत विकास परिषद की सेवा, संस्कार, सहयोग और समर्पण की परंपरा को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा कार्य पहुँचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष कवित्त बंसल ने कहा कि भारत विकास परिषद केवल एक संगठन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, राष्ट्रभक्ति और मानवीय मूल्यों का सशक्त अभियान है।
विशिष्ट अतिथि हापुड़ सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि सेवा और संस्कार से परिपूर्ण ऐसे संगठन समाज की अमूल्य धरोहर हैं। परिषद द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्य प्रेरणादायी हैं।
भाजपा जिला अध्यक्ष कविता माधरे ने कहा कि जब समाज सेवा और संस्कार एक साथ चलते हैं, तब राष्ट्र सशक्त बनता है। भारत विकास परिषद इसी उद्देश्य को साकार कर रही है।
भाजपा नगर अध्यक्ष प्रशांत त्यागी ने कहा कि परिषद के सेवा प्रकल्प समाज के लिए अनुकरणीय हैं!
कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन करते हुए डॉ. आराधना बाजपेयी ने कहा कि सेवा तभी सार्थक होती है जब उसमें संवेदनशीलता, समर्पण और संस्कार का समावेश हो। भारत विकास परिषद इन्हीं आदर्शों को लेकर निरंतर आगे बढ़ रही है।
सचिव नीरू मित्तल ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
प्रांतीय वित्त सचिव प्रवेश ने संगठन की वित्तीय पारदर्शिता और सेवा योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर पूनम गुप्ता, बीना गर्ग, रेखा सिंह, बबीता सिंह, महिमा गोयल, मंजू गर्ग, स्वाति गर्ग, उमा गर्ग, भारती जिन्दल, श्वेता अग्रवाल, गीतिका सिंघल, राखी गर्ग, रेनू गर्ग, रचना गुप्ता, वंदना तायल, श्रुति जैन, एड०ज्योति, दीपिका बंसल ,पायल शर्मा, ममता वर्मा, पूजा सिंघल, रचना जिन्दल,शिफाली चट्ठा, शोभा सिंघल, सोनिया सूरी, दीपाली मित्तल, कल्पना मित्तल, डॉ शिखा अग्रवाल, अर्चना गर्ग, विनीता चौधरी, आदि सदस्य सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं परिषद के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068























