
👁 40 views Views
बाबूगढ़: पशु चोरों ने की भैंस चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के होशदारपुर गढ़ी में चोरों ने राजेंद्र सिंह पुत्र सुजान सिंह की भैंस को चुरा लिया और फरार हो गए। भैंस चोरी का पता चलने पर पीड़ित ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राजेंद्र सिंह ने बताया कि मामला शनिवार की देर रात का है। रात 12:00 बजे उन्होंने देखा कि भैंस घेर में बंधी थी। सुबह उठकर देखा तो गायब थी। पीड़ित का कहना है कि देर रात आए चोरों ने भैंस को चुरा लिया और फरार हो गए। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






















