
साइबर ठगी में इस्तेमाल बैंक खाता धारक पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से साइबर ठगी में इस्तेमाल एक बैंक खाताधारक के विरूद्ध साइबर सेल प्रभारी प्रबल कुमार पंकज ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार हापुड़ के मोहल्ला शिवदयालपुरा के रईसुद्दीन के बेटे तय्यब का नगर के एक बैंक में खाता है। तय्यब के बैंक खाते का इस्तेमाल हापुड़, दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र व बंगाल में साइबर ठगी द्वारा किया गया है। तय्यब के विरुद्ध हापुड़ के साइबर सेल को विभिन्न स्थानों से 8 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। बैंक खाताधारक के खाते में लाखों रुपए जमा है। साइबर सेल ने तय्यब के विरुद्ध हापुड़ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264























