
गंगा मेला में प्रथम अश्व हाॅर्स शो के लोगो का अनावरण
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तहसील गढ़मुक्तेश्वर में आयोजित होने वाले प्रथम स्वदेशी अश्व हॉर्स शो के मोनो ग्राम का अनावरण विधायक हरेन्द्र सिंह तेवतिया ने किया, जिसमें जगदीश प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख, गढ़मुक्तेश्वर, तरूण चौहान मण्डल अध्यक्ष, बहादुरगढ़, राहुल, वशिष्ठ जिला मंत्री, करण शर्मा, कार्यकर्ता,गुंजन शर्मा, कार्यकर्ता,टीकम राणा कार्यकर्ता एवं डा० ओमवीर सिंह, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, सदर हापुड़, डा० नवनीत कुमार, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, गढ़मुक्तेश्वर, डा० मदनपाल सिंह, पशु चिकित्साधिकारी, भैना, डा० आनन्द कुमार गिल, पशु चिकित्साधिकारी, बहादुरगढ़ एवं डा० विशाल चौधरी, पशु चिकित्साधिकारी, झड़ीना उपस्थित रहे। मा० विधायक, श्री हरेन्द्र सिंह तेवतिया द्वारा प्रथम बार आयोजित होने वाले हॉर्स शो को एक नयी पहल बताया तथा कहा कि इससे अश्व पालकों को प्रोत्साहन मिलेगा तथा स्वेदशी अश्व नस्लों का संरक्षण करने में प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने सभी अश्व पालकों से अपील की कि हॉर्स शो आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें एवं आकर्षक पुरस्कार प्राप्त करें।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com

























