
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के बदनौली में हुई फायरिंग के मामले में दीपक की मौत हो गई जिससे लोगों में बेहद गुस्सा है। दीपक उर्फ लड्डू की मौत के मामले में गुस्साए लोग हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित अंबेडकर तिराहा पर एकत्र हुए जिन्होंने हत्यारों को फांसी देने की मांग की। लोगों के प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है। पुलिस मामले की जांच में लगी है। रविवार को सूचना मिली कि गांव बदनौली में हुई फायरिंग में घायल दीपक ने दम तोड़ दिया। उसके बाद मामले में निष्पक्ष जांच के साथ-साथ उचित कार्रवाई की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतरे जिन्होंने हापुड़ के अंबेडकर तिराहा पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया और हत्यारों को फांसी देने की मांग की। इस दौरान पुलिस फोर्स मौके पर तैनात है। आपको बताते चलें कि पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)


















