
हापुड़ के दो शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार
हापुड़, सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के दो शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार से नवाजा गया है। शिक्षक दिवस पर गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने दोनों शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया है।
राजकीय इंटर कॉलेज अनूपपुर डिबाई में कार्यरत शिक्षक अमित कुमार शर्मा को राज्य शिक्षक पुरस्कार मिला है। अमित शर्मा हापुड़ जनपद के पहले माध्यमिक शिक्षक हैं जिन्हें यह राज्य शिक्षक पुरस्कार मिला है। अमित शर्मा को नवाचार और टीएलएम के लिए मंडल स्तर पर प्रथम पुरस्कार मिल चुका है।
कंपोजिट विद्यालय पिपलैड़ा में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत शुचि त्यागी को भी सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य शिक्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। शुचि ने कड़ी मेहनत करके स्कूल को सर्वाधिक नामांकन वाला विद्यालय बनाया है।
शुचि ने बताया वर्तमान में उनके स्कूल को जिला का सर्वाधिक नामांकन का गौरव प्राप्त है। बीएसए दीपा भाटी ने शिक्षिका शुचि को बधाइयां दी हैं।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com


















