
👁 23 views Views
शिक्षक दिवस के अवसर पर डॉ. मनोज कुमार को सम्मानित किया
हापुड़, सीमन/अमित कुमार(ehapurnews.com): शिक्षक दिवस के अवसर पर दीवान इंटर कॉलेज हापुड़ के प्रधानाचार्य डॉक्टर मनोज कुमार का सम्मान किया गया। पंजाब नेशनल बैंक की शाखा एस. ओ. सी. एस. मेरठ रोड हापुड़ के प्रबंधक वैभव अग्रवाल, उनकी सहयोगी गीता गुप्ता विद्यालय में पहुंचे जहां डॉक्टर मनोज कुमार को पौधा देकर सम्मानित किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। साथ ही स्टाफ के लिए वॉटर प्यूरीफायर सिस्टम भेंट कर शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788


















