
रक्षित राघव का आर्मी एविएशन में चयन व जम्मू-कश्मीर में पोस्टिंग से परिवार में खुशी का माहौल
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के रक्षित राघव ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर परिवार का नाम रोशन किया है। पढ़ाई में शुरू से ही मेधावी रहे रक्षित राघव सचिन आर्मी एविएशन में हो गया है जिनकी जम्मू-कश्मीर में पोस्टिंग हुई है। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों और परिचितों में खुशी का माहौल है।
रक्षित राघव ने वर्ष 2017 में हाईस्कूल की परीक्षा 92 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की। इसके बाद वर्ष 2019 में इंटरमीडिएट में भी 92 प्रतिशत अंक हासिल किए। पढ़ाई के प्रति लगन को जारी रखते हुए उन्होंने वर्ष 2023 में बीटेक की पढ़ाई पूरी की।
रक्षित के पिता रामकुमार राघव कंस्ट्रक्शन का कार्य करते हैं, जबकि माता अर्चना राघव गृहिणी हैं। रक्षित तीन भाइयों में से एक हैं। उनके भाई प्रणव राघव और रजत राघव हैं। परिवार के लोगों के अनुसार रक्षित शुरू से ही पढ़ाई में होनहार रहे हैं और अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर रहे।
जम्मू-कश्मीर में पोस्टिंग की जानकारी मिलने के बाद परिजनों, रिश्तेदारों और परिचितों ने रक्षित को बधाई दी। परिवार ने उनकी सफलता पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। परिजनों का कहना है कि रक्षित ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586


















