
गढ़मुक्तेश्वर में कार्य पहले,टेंडर बाद में, सभासदों ने की जाँच की मांग
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):गढ़मुक्तेश्वर में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सभासदों ने सीडीओ को शिकायत देकर नगरपालिका के विकास कार्यों एवं सफाई कर्मचारियों की व्यवस्था को लेकर जांच की मांग की।
शिकायत में करीब ₹33 लाख की सड़क के कार्य का उल्लेख करते हुए बताया गया कि ई-निविदा 14 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 24 अक्टूबर 2025 तक थी, जबकि शिकायत के अनुसार 15 एवं 16 अक्टूबर 2025 को ही मौके पर जेसीबी से कार्य शुरू करा दिया गया था। इसी प्रकार करीब ₹29 लाख के टीन शेड के कार्य में निविदा की अंतिम तिथि 14 सितंबर 2026 थी, जबकि 3 सितंबर 2026 को सुबह करीब 6:30 बजे मौके पर कार्य शुरू होने के फोटो प्रस्तुत किए गए हैं। इन दोनों मामलों में सभासद गण ने निविदा से पहले कार्य शुरू होने की परिस्थितियों की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
वहीं सफाई कर्मचारियों की संख्या को लेकर भी सभासद ने गंभीर सवाल उठाए हैं। शिकायत में शासनादेश का हवाला देते हुए कहा गया है कि प्रति 10,000 की आबादी पर 28 सफाई कर्मचारी निर्धारित हैं। नगर की आबादी करीब 40,000 बताई गई है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए यदि आबादी 60,000 भी मान ली जाए तो शासनादेश के अनुसार 168 सफाई कर्मचारियों की आवश्यकता बनती है। इसके विपरीत नगरपालिका में करीब 190 सफाई कर्मचारी पहले से कार्यरत बताए गए हैं, जिनमें लगभग 25 स्थायी, 24 संविदा तथा शेष आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत हैं। ऐसे में करीब 22 कर्मचारी पहले से ही अधिक होने के बावजूद लगभग 50 अतिरिक्त कर्मचारियों को लगाए जाने की प्रस्तावित व्यवस्था पर सभासद गण ने सवाल उठाए हैं। सभासद गण ने सीडीओ महोदय से तीनों मामलों की निष्पक्ष जांच कराकर वास्तविक स्थिति सामने लाने और नियमों के विपरीत पाए जाने पर जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। यदि यूके तीनों प्रकरणों को ध्यान में रखते हुए कोई कार्यवाही नहीं की गई तो उच्च अधिकारियों को भी इस प्रकरण के बारे में शिकायत की और इसमें संयुक्त जो भी हो उस पर आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा गया
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480


















