👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के मोहल्ला आर्य नगर में कलश यात्रा निकाली गई जहां भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और झांकियों ने सबका मन मोह लिया। भक्ति से ओतप्रोत भजनों पर नृत्य करते हुए भक्तों ने जमकर आनंद लिया और अपनी आस्था का परिचय दिया।
हापुड़ के मोहल्ला आर्य नगर में स्थित माहेश्वरी की धर्मशाला में गुरुवार को सात दिवसीय श्री विष्णु महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ जिसमें भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कथा से पहले कलश यात्रा निकाली गई जो हापुड़ के आर्य नगर, जवाहर गंज से होते हुए धर्मशाला पहुंची। इस दौरान भक्तों ने विभिन्न भजनों पर जमकर नृत्य किया और आनंद लिया। वहीं झाकियों ने माहौल को भक्ति की माला में पिरो दिया।
























