हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर चल रहे सीवर पाइप लाइन बिछाने के कार्य में बरती जा रही लापरवाही पर हापुड़ के एसडीएम दिग्विजय सिंह ने नाराजगी जताई है और अधिकारियों को जमकर फटकारा। साथ ही सीवर लाइन का काम तीन दिनों में पूरा करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि कार्य में तेजी लाई जाए और बैरिकेडिंग कर कार्य किया जाए जिससे कोई सड़क हादसा ना हो।
आपको बता दें कि हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर सीवर लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। ऐसे में जल निगम के अधिकारियों ने कुछ दिनों का समय मांगा था लेकिन अभी तक 10 दिन बीत चुके हैं जिसकी वजह से राहगीरों, दुकानदारों व यात्रियों को काफी ज्यादा परेशानी हो रही है। सीवर लाइन बिछाने के चलते एक तरफ का रास्ता बंद है जिसके चलते अन्य रास्ते से ही दोनों ओर के वाहनों को निकाला जा रहा है। वहीं बुलंदशहर, मेरठ की बसों को डायवर्ट किया गया है। कछुए की चाल से चल रहे कार्य में गति लाने की मांग पिछले कई दिनों से राहगीर कर रहे हैं जिसके बाद गुरुवार की देर शाम को एसडीएम सदर हापुड़ दिग्विजय सिंह मौके पर पहुंचे जिन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि सीवर लाइन का काम तीन दिनों में पूरा करें।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

























