हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव किरयावली में सरकारी जमीन पर खड़ी पालेज को अधिकारियों ने ट्रैक्टर की मदद से हटाया और सरकारी भूमि पर कब्जा जमाने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में कब्जा जमाने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि किरयावली समेत आसपास करीब 500 बीघा भूमि है जहां एक हफ्ते के भीतर 20 से अधिक ट्रैक्टरों की मदद से कब्जा मुक्त कराया जाएगा।
तहसीलदार विवेक भदौरिया ने बताया कि बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव किरयावली में गुरुवार को बहादुरगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक हरि कुमार व पुलिस बल के साथ टीम मौके पर पहुंची और गांव किरयावली तथा पूठ में ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा जमा कर अवैध रूप से उगाई गई पालेज को हटवाया। यह कब्जा अमरोहा के हसनपुर क्षेत्र के लोगों ने जमाया हुआ था। पालेज हटवा कर भूमि को खाली कराया गया है।
























